Crime

पति चला रहा था पत्नी का मोबाइल… विवाद के बाद दोनों ने पिया फिनायल, 5 महीने पहले की थी लव मैरिज

पुलिस के अनुसार अपना मोबाइल पति के हाथ में देखकर पत्‍नी आगबबूला हो गई। उसने अपना मोबाइल मांगा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने फि‍नायल पी लिया। पति और पत्‍नी दोनों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

HIGHLIGHTS

  1. उज्‍जैन के चिमनगंज इलाके में हुई यह घटना।
  2. विवाद के दौरान पति ने हाथ की नस काट ली।
  3. लड़ाई का शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे मौके पर।

उज्जैन। पति-पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने ही खुदकुशी की कोशिश कर डाली। दोनों ने फिनायल पी लिया। इसके साथ ही पति ने अपने हाथ की नस भी काट ली। फिलहाल दोनों का अस्‍पताल में उपचार किया जा रहा है।

मोबाइल चलाने पर नाराज हुई पत्‍नी

चिमनगंज पुलिस ने बताया कि 27 साल का मोहित प्रजापत संजय नगर में रहता है और पुताई का काम करता है। मंगलवार रात को वह अपनी 22 साल की पत्नी जीविका उर्फ वर्षा का मोबाइल चला रहा था। इस पर वर्षा नाराज हो गई। उसने अपना मोबाइल वापस मांगा। इसे लेकर दोनों पति-पत्नी झगड़ा करने लगे।

naidunia_image

विवाद बढ़ा और पी लिया फ‍िनायल

विवाद इतना बढ़ गया कि मोहित और उसकी पत्नी वर्षा ने गुस्से में आकर घर में रखा फिनायल पी लिया। इसके साथ ही मोहित ने अपने हाथ की नस भी काट ली। लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद लोगों ने दूसरी गली में रहने वाले मोहित के स्वजन को सूचना दी।

स्‍वजन ने अस्‍पताल में करवाया भर्ती

जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। स्वजन ने पुलिस को बताया कि मोहित व उसकी पत्नी ने पांच माह पूर्व प्रेम विवाह किया है। इसके बाद से ही मोहित परिवार से अलग रह रहा था। दोनों के बीच मंगलवार रात को मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था।

Back to top button

You cannot copy content of this page