Crime

Dehradun News: किशोरी को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपित को भेजा जेल

देहरादून में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता का पीछा कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  1. लंबे समय से पीड़ित का पीछा कर रहा था आरोपित
  2. दे रहा था जान से मारने की धमकी

 देहरादून। किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी 17 साल की है जोकि 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपित सोहेल निवासी जाखन जोकि मोबाइल की दुकान चलाता है, लंबे समय से उनकी पुत्री का पीछा कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपित ने कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया।

Back to top button