Politics

हल से लेकर बन्दूकची वाले मंत्री से लबरेज है विष्णु दरबार

रायपुर hct : छत्तीसगढ़ नई सरकार के कैबिनेट तैयार हो गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्य हैं। ऐसे में नियमानुसार यहां 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब प्रदेश के मंत्रिमंडल में सीएम सहित 12 मंत्री हो गए हैं। एक मंत्री का पद खाली रखा गया है। चर्चा है कि यह पद लोकसभा चुनाव के बाद भरा जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं में ज्यादातर खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। वहीं, कुछ अलग-अलग तरह का कारोबार भी करते हैं। राज्य के अधिकांश मंत्रियों के पास भरपूर सोना है, लेकिन कई ऐसे भी हैं जिनके पास एक भी वाहन नहीं है।

चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार साय कैबिनेट में शामिल दो मंत्री बंदूकधारी हैं। इनके पास एक से ज्यादा लाइसेंसी बंदूक है। साय कैबिनेट के बंदूकधारी मंत्रियों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हैं। साय के पास एक दो नाली बंदूक और एक रिवाल्चर है। राम विचार नेताम दूसरे बन्दूकची मंत्री हैं। नेताम के पास तीन और उनकी पत्नी के पास एक सहित कुछ 4 हथियार है। साय के पास एक 315 बोर और 12 बोर की रायफल के साथ एक रिवाल्चर भी है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 25 बोर का पिस्टल है।

दो मंत्रियों की पत्नी शासकीय सेवक

साय कैबिनेट के दो मंत्रियों की पत्नी शासकीय सेवक हैं। इनमें रायगढ़ से पहली बार विधायक चुने गए ओपी चौधरी और बलौदबाजार से पहली बार विधायक चुने गए टंकराम वर्मा शामिल हैं। चौधरी की पत्नी रेलवे में अधिकारी हैं, जबकि वर्मा की पत्नी शिक्षा विभाग में कार्यरत है।

जानिए… साय कैबिनेट के मंत्रियों के पास है कितनी संपत्ति…

विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री साय की आय का जरिया कृषि है, जबकि पत्नी सामाज सेविका है। साय के पास 2 ट्रेक्टर है। साथ के पास 450 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 5 रती हीरा की एक अंगुठी भी है। साथ की पत्नी के पास 200 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी है।

अरुण साव डिप्टी सीएम साव ने कृषि और सांसद के रुप में मिलने वाले वेतन को आय का जरिया बताया है। साव के पाए एक कार है। वहीं, पत्नी कोचिंग क्लास चलाती है। साव के पास 6.18 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास 14.39 ग्राम सोना और 29.84 ग्राम चांदी है।

विजय शर्मा डिप्टी सीएम शर्मा के पास 25 तोला (लगभग 250 ग्राम) सोना और एक किलो चांदी है। शर्मा की पत्नी के पास 40 तोला सोना और एक किलो चांदी है।

बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए अग्रवाल की आय का जरिय कृषि है। योगा क्लास और कृषि को पत्नी की आय का जरिया बताया है। अग्रवाल के पास 485.5 ग्राम सोना है। वहीं उनकी पत्नी के पास 600 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी है। अग्रवाल के पास एक कार और ट्रैक्टर है।

राम विचार नेताम नेताम और उनकी पत्नी कृषि, किराया और ब्याज से आय प्राप्त करते हैं। नेताम के पास जीप, राजदूत और एक ट्रैक्टर भी है। नेताम के पास 4.5 तोला सोना और 600 ग्राम चांदी है। उनकी पत्नी के पास 8.5 तोला सोना और 1 किलो चांदी है।

दयालदास बघेल साय कैबिनेट में एससी वर्ग के एक मात्र मंत्री बघेल कृषि करते हैं। उनकी पत्नी गृहिणी है। बघेल के पास 5 तोला सोना है। उनकी पत्नी के पास 25 तोला सोना और 2 किलो चांदी है। बघेल के पास एक कार और एक बुलट मोटरसाइकिल है।

केदार कश्यप रमन सरकार में 15 साल तक मंत्री रहे केदार कश्यप कृषि और विधानसभा से मिलने वाले वेतन पर निर्भर हैं। उनकी पत्नी खेती के साथ डेयरी व्यवसाय करती हैं। कश्यप के पास ट्रैक्टर और कार है। उनके पास 100 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है। कश्यप की पत्नी के पास 200 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है।

लखनलाल देवांगन कोरबा सीट से विधायक चुने गए देवांगन पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। देवांगन कृषि के साथ सब्जी का व्यवसाय करते हैं। पत्नी भी कृषि और सब्जी व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। देवांगन के पास 20 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 70 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी है। देवांगन के पास किसी तरह की गाड़ी नहीं है।

श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ सीट से चुनाव जीकर पहुंचे जायवाल ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हैं। उनके पास 3 ट्रक है। पत्नी के नाम पर एक ट्रक और एक मेटाडोर है। पत्नी के नाम पर क्रेशर भी है। जायसवाल के पास एक कार, एक एयूवी, एक बुलेट, एक बाइक और एक जेसीबी भी है। उनके पास सोना नहीं है। पत्नी के पास 250 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी है।

ओपी चौधरी साय कैबिनेट में शामिल किए गए पूर्व आईएएस चौधरी अब खेती किसानी के साथ मोटिवेशनल स्पीकर का काम करते हैं। चौधरी स्टाक मार्केट में भी पैसा लगाते हैं। इनके पास कोई वाहन और स्वर्ण आभूषण नहीं है। पत्न के पास स्त्रीधन के रुप में 875 ग्राम सोना और 250 ग्राम चांदी है।

लक्ष्मी राजवाड़े साय कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री पोल्ट्री फार्म और ईट भ_ा चलाती हैं। पति कृषक हैं। पति के नाम पर एक चार पहिया वाहन भी है। राजवाड़े के पास 320 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी है। 20 ग्राम सोना है।

टंकराम वर्मा वर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षा विभाग में सेवारत है। वर्मा के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास 92 ग्राम स्वर्ण अभूष्ण है, जबकि पत्नी के पास 489 ग्राम सोना और 20 तोला चांदी है।

https://chat.whatsapp.com/F36NsaWtg7WC6t0TjEZlZD

Dinesh Soni

जून 2006 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मेरे आवेदन के आधार पर समाचार पत्र "हाइवे क्राइम टाईम" के नाम से साप्ताहिक समाचार पत्र का शीर्षक आबंटित हुआ जिसे कालेज के सहपाठी एवं मुँहबोले छोटे भाई; अधिवक्ता (सह पत्रकार) भरत सोनी के सानिध्य में अपनी कलम में धार लाने की प्रयास में सफलता की ओर प्रयासरत रहा। अनेक कठिनाइयों के दौर से गुजरते हुए; सन 2012 में "राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा" और सन 2015 में "स्व. किशोरी मोहन त्रिपाठी स्मृति (रायगढ़) की ओर से सक्रिय पत्रकारिता के लिए सम्मानित किए जाने के बाद, सन 2016 में "लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) की तरफ से निर्भीक पत्रकारिता के सम्मान से नवाजा जाना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्यजनक रहा।

Related Articles

4 Comments

  1. I genuinely admire the way you write blogs. I bookmarked it and will return to it. Excellent post. Right now, I’m learning something difficult and completely new from websites with excellent articles or reviews.

  2. I enjoyed it just as much as you will be able to accomplish here. You should be apprehensive about providing the following, but the sketch is lovely and the writing is stylish; yet, you should definitely return back as you will be doing this walk so frequently.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button