Crime

‘चलो बाइक से घर छोड़ दूंगा’, बहाने से महिला को जंगल ले जाकर दो बार दुष्‍कर्म किया, कोर्ट ने दी 10 साल की कैद

महिला को लिफ्ट देने के नाम पर उससे दुष्‍कर्म करने वाले एक शख्‍स को कोर्ट ने दस के कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी इस महिला का परिचित था। उसने उसे कहा था कि मेरे साथ चलो, घर तक छोड़ दूंगा। बाद में वह उसे सुनसान जगह ले गया और उससे दुष्‍कर्म किया।

HIGHLIGHTS

  1. मंंदिर में दर्शन करने गई थी महिला
  2. तभी वहां आरोपी पहुंच गया
  3. लिफ्ट देने के बहाने किया दुष्‍कर्म

 ग्वालियर। महिला को झांसा देकर अपने साथ ले जाने और फिर सुनसान जंगल में उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पाते हुए आरोपित अजीत उर्फ अजय बाथम को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

इस मामले में विशेष लोक अभियोजक दिनेश चौहान से पैरवी करते हुए कोर्ट को बताया कि महिला को आरोपित व्यक्ति अजीत ने घर ले जाने का झांसा दिया और सुनसान पाते हुए दुष्कर्म कर दिया।

इसकी पुष्टि के लिए कोर्ट में सभी सुबूत पेश किए गए हैं। कोर्ट ने सभी तथ्यों और तर्कों को ध्यान में रखते हुए अपना फैसला सुनाया।

यह थी पूरी घटना

घटना दिनांक 10 अक्टूबर 2016 की है जब 30 वर्षीय पीडित महिला शीतला माता मंदिर पर दर्शन करने गई थी। वहीं पर शाम के समय आरोपित अजीत मिल गया। दोनों एक दूसरे को जानते थे,महिला आरोपित के भाई के घर पर चौका चूल्हा का काम करती थी।

उसने पीडि़ता से कहा कि वह खाना खाकर जाएगा, तो उसे साथ में बाइक से घर छोड़ देगा। रात को 9 बजे शीतला माता मंदिर से आरोपित महिला को लेकर निकला।

रास्ते में रेल की पटरी के पास जंगल में ले गया और जबरदस्ती उस महिला के साथ दो बार बलात्कार कर दिया। पीडि़ता को धमकाने के बाद वह उसे जंगल में छोड़कर चला गया। महिला जैसे तैसे अपने घर पहुची और दूसरे दिन पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

Back to top button

You cannot copy content of this page