Chhattisgarh

अब जूनियर जोगी भी चुनावी मैदान से भागे…?

मनेंद्रगढ़ सीट से उम्मीदों के बीच बदला फैसला, एफआईआर की आशंका और शपथपत्र विवाद को लेकर चर्चाएं तेज

अमित जोगी चुनाव नहीं लड़ेंगे, चर्चाओं को विराम

रायपुर। अजीत जोगी के बाद अब अमित जोगी के भी चुनाव नहीं लड़ने की खबर ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। जनता कांग्रेस ने आज मनेंद्रगढ़ से अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया, इसके पहले संभावना जताई जा रही थी कि अमित जोगी मनेंद्रगढ़ से चुनाव लड़ेंगे, अमित ने हाल-फिलहाल यहां सक्रियता भी बढ़ा दी थी।

दूसरी तरफ़ 29 अक्टूबर को एक्टविस्ट कुणाल शुक्ला ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अमित जोगी द्वारा पेंड्रारोड़ के तहसील को 2013 के विधानसभा चुनाव लड़ने हेतु जाती प्रमाण पत्र के लिए झूठा शपथपत्र और शपथ पूर्वक बयान दिए जाने पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग करते हुए एक पत्र सौंपा था।

इसे भी पढ़ें > राजनांदगांव में करुणा शुक्ला के तीखे तेवर, रमन सिंह पर साधा निशाना।

शपथपत्र विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें

अमित जोगी ने शपथपत्र दे कर जन्म से अपने आपको सारागावँ पेंड्रारोड़ निवासी बताया था जबकि हाल ही में वह बिलासपुर हाईकोर्ट के समक्ष कबूल कर चुके हैं कि वह जन्म से ही अमेरिकी नागरिक थे,  इसी को लेकर कुणाल शुक्ला बिलासपुर जिला न्यायालय में एफआईआर हेतु परिवाद दाखिल करने की तैयारी में भी थे।

अमित जोगी चुनाव नहीं लड़ने की खबर

कुणाल शुक्ला के मुताबिक जैसे ही अमित जोगी इस बार नामांकन हेतु शपथपत्र देते वह इन सभी दस्तावेज को लेकर न्यायालय पहुंच जाते। पर विवादों तथा अदालती कार्यवाही से भयाक्रांत अमित जोगी ने चुनावी मैदान ही छोड़ दिया।

Back to top button