Crime

दुराचार, पीड़ित महिला भाजपा संगठन में पदाधिकारी बताई जा रही

केदारनाथ में एक महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। महिला भाजपा संगठन में पदाधिकारी बताई जा रही है। वहीं देहरादून में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

HIGHLIGHTS
  1. केदारनाथ में एक महिला के साथ दुराचार का मामला
  2. सोनप्रयाग थाने में केस दर्ज

 रुद्रप्रयाग। Uttarakhand Crime News: केदारनाथ में एक महिला के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। इसकी रिपोर्ट सोनप्रयाग थाने में दर्ज की गई है। महिला भाजपा संगठन में पदाधिकारी बताई जा रही है।

दस दिन पूर्व स्कूल गई छात्रा लापता

खटीमा : दस दिन पूर्व स्कूल गई एक छात्रा अचानक लापता हो गई है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। उमरुखुर्द वार्ड चार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री 9 अक्टूबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं लौटी।

Back to top button

You cannot copy content of this page