Crime

ट्रैक्टर का हुक और आक्सीजन सिलेंडर चोरी करते रंगे सपड़ाया चोर

Meerut Police जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने उसकी जमकर पिटाई के बाद हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोर को कुछ कहने की बजाय व्यापारियों को ही डांट लगा दी। पुलिस ने कारखाना स्वामी हेमंत की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपित वाहिद निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट को जेल भेज दिया।

मेरठ। ब्रह्मपुरी के साईंपुरम में कारखाने के अंदर से ट्रैक्टर का हुक और आक्सीजन सिलेंडर चोरी करते चोर को कर्मचारियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया।

व्यापारियों ने उसकी पिटाई करने के बाद हाथ और पैर रस्सी से बांध दिए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी ने चोर की पिटाई करने पर व्यापारियों को ही फटकार लगा दी। इस पर आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव कुमार ने उन्हें शांत किया और चोर को थाने लेकर आ गए।

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने उसकी जमकर पिटाई के बाद हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोर को कुछ कहने की बजाय व्यापारियों को ही डांट लगा दी। पुलिस ने कारखाना स्वामी हेमंत की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपित वाहिद निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट को जेल भेज दिया।

Back to top button

You cannot copy content of this page