Crime

तरनतारन में लड़की भगाने का विरोध, युवकों ने दातरों से काट दी टांग

गुरप्रीत सिंह पर हमला, आठ आरोपितों पर केस दर्ज; अस्पताल में भर्ती

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में लड़की भगाने का विरोध करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोपियों ने उस पर हमला कर दातरों से उसकी टांग काट डाली। घायल युवक को गंभीर हालत में अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पट्टी शहर के वार्ड नंबर 12 की है। जानकारी के अनुसार, हरजीत नामक युवक ने अपने मोहल्ले की एक युवती को घर से भगाकर प्रेम विवाह कर लिया। इस घटना का गुरप्रीत सिंह ने विरोध किया, जिसके चलते हरजीत और उसके साथियों ने गुरप्रीत पर हमला कर दिया।

पीड़ित गुरप्रीत सिंह के बयान पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है और मोहल्ले में तनाव का माहौल है।

Back to top button