Welcome to CRIME TIME .... News That Value...

Crime

उज्जैन में पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला

उज्जैन में पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की आज उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पहले घर के सभी सीसीटीवी बंद कर दिए गए थे। हत्या पार्षद की ही बंदूक से उनके सिर में गोली मारकर की गई है। घर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. उज्जैन में शुक्रवार सुबह पूर्व पार्षद की हुई हत्या।
  2. 4 अक्टूबर की सुबह भी पार्षद पर हुआ था हमला।
  3. पुलिस की टीम घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।

उज्जैन(Ujjain News)। कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों ने पत्नी व दो बेटों पर हत्या के आरोप लगाते हुए उन्हें पुलिस को सौंपा है। संपत्ति विवाद को लेकर हत्या किया जाना सामने आया है।

4 अक्टूबर को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान कलीम पर तीन फायर किए गए थे। हालांकि उस दौरान बचने के लिए वह नाले में कूद गए थे। इससे हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। मामले में दो दिन पूर्व नीलगंगा पुलिस को शिकायत की थी।

कलीम को लगी चार गोलियां

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम उम्र 60 वर्ष निवासी वजीर पार्क कॉलोनी कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर में घुसकर हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कलीम को करीब चार गोली लगी है। घटना उस समय की है जब कलीम अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था।

सोते समय ही उस पर फायर किए गए हैं। संपत्ति विवाद को लेकर हत्या किया जाना सामने आया है। परिवार के लोगों ने कलीम की पत्नी नीलोफर उर्फ भूरी तथा उसके पुत्र दानिश तथा आसिफ उर्फ मिंटू पर गोली मारने के आरोप लगाते हुए उन्हें पड़कर पुलिस को सौंपा है।

पत्नी और बेटे उससे नाराज थे

बताया जा रहा है की हत्या के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी बंद कर दिया गया था। कलीम ने तीनों आरोपितों को सालों से अपनी संपत्ति से बेदखल कर रखा था। कुछ समय पूर्व उसने संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। जिसको लेकर पत्नी व बेटे काफी नाराज थे। कलीम की हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पहले मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी फायरिंग

इसके पहले पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम पर 4 अक्टूबर को मार्निंग वॉक के दौरान एक कार सवार ने फायरिंग की थी। इससे बचने के चक्कर में वह नाले में कूद गया था, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी। मामले में बुधवार रात का पुलिस ने केस दर्ज किया था और जांच में जुटी थी।

हमलावर कार से उतरा और गोली चलाने लगा

पुलिस ने बताया कि गुड्डू कलीम पुत्र वजीर खान 60 वर्ष निवासी वजीर पार्क कॉलोनी कांग्रेस का पूर्व पार्षद था। बुधवार को कलीम ने नीलगंगा पुलिस को शिकायत की थी कि वह रोजाना की तरह 4 अक्टूबर की सुबह मार्निंग वॉक कर रहा था। रूचिश्री गार्डन के समीप कार उसके सामने आकर रूकी और एक युवक उससे उतरा तथा पिस्टल से उस पर तीन फायर कर दिए।

उससे के चक्कर में गुड्डू ने नाले में कूद गया था। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। गुड्डू ने अपने एक रिश्तेदार पर हमले की शंका जताई थी। 4 अक्टूबर को हमला हुआ था। इसके बाद कलीम बुधवार को शिकायत करने पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, इस बीच आज उसकी हत्या हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page