Crime

दुर्ग में युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, हिरासत में लिए गए चार संदेहियों से पुलिस कर रही पूछताछ

दुर्ग के मठपारा में सोमवार रात एक युवक की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दादू जैस्मिन के रूप में हुई है, जो राजीव नगर का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मठपारा में सोमवार की देर रात एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान राजीव नगर दुर्ग निवासी दादू जैस्मिन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की भर में मठपारा सत्ती चौरा से चुनरी यात्रा निकाली गई। इसके पहले देर रात को यह घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की है।

Back to top button