Chhattisgarh

खूनी हादसा…, ट्रक की चपेट में आया परिवार, महिला की मौत, बच्चे और पति की हालत गंभीर।

रायपुर। राजधानी रायपुर में गाड़ियों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रायपुर का टाटीबंध चौक भूल-भुलैया होने के साथ ही हादसों का चौक के नाम से भी प्रदेश भर में मशहूर हो चुका है। आज सुबह तकरीबन 11 बजकर 20 मिनट पर एक तेज रफ्तार ट्रक क्र. WB 11C 0887 ने एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।
कुशालपुर के पास लोगों की भीड़ ने घटना को अंजाम देकर भगौड़े ड्राइवर को ट्रक सहित घेरकर रोका…
उक्त हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं उसकी चार महीने का बच्चा व उसका पति घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक स्कूटी सवार दंपत्ति; टाटीबंध चौक के पास से गुजर रहे थे उसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई, वहीं पति और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार होने में सफल हो चुका था कि कुछ लोगों की मदद से पुलिस ने कुशालपुर स्थित नवनिर्मित ओवरब्रिज की समाप्ति पर सर्विस रोड पर रोक लिया और उसकी ठोकाई होती पुलिस हस्तक्षेप ने उसे बचा लिया।

चौक का आकार है भूल-भुलैया जिसके कारण होता है हादसा।

ज्ञात हो कि, टाटीबंध चौक में लगातार हादसा होने की वजह से राजधानी पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को चौक का डिजाइन बदलने के लिए कहा था। पुलिस का कहना है कि चौक की डिजाइन की वजह से यहां ज्यादा हादसे हो रहे हैं। यहां लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार जरा भी सुध नहीं ले रहे हैं।

Back to top button