Chhattisgarh

forest produce : हाट बाजारों में लघु वनोपज की खरीदी, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से

किरीट ठक्कर

गरियाबंद। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद वन मंडल अंतर्गत अब महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से हाट बाजार में लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लगभग 33 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी, महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम की जा रही है।

वनोपज संग्राहकों को इन खरीदी केंद्रों से उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा ,इसके लिए संग्राहकों को वनोपज के साथ अपना आधार कार्ड व बैंक का खाता नंबर भी साथ लाना होगा।

साप्ताहिक बाजार के दिन भारतीय महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष शारदा बाई व सचिव अनिता बाई ध्रुव ने बताया कि इस समय हम हर्रा, बेहड़ा, भेलवा और धवाई फूल की खरीदी कर रहे हैं। सीजन के अनुसार अन्य वनोपज भी खरीदा जाएगा।

शासन द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार इस समय कुसुमी लाख की कीमत सबसे अधिक 225 रु प्रति किलो है, वही सबसे कम मूल्य पर ( 14 रु प्रति किलो) चरोटा बीज खरीदा जायेगा।

Back to top button