Chhattisgarh

मैं सहायक शिक्षक मैं ही सरपंच प्रतिनिधि…

आचार सहिंता का उल्लंघन, एक वर्षीय वेतन वृद्धि रोकी गई।

किरीट ठक्कर
गरियाबंद। शासकीय प्राथमिक शाला मरदाकला विकासखंड गरियाबंद के सहायक शिक्षक (एलबी) श्रवण ठाकुर, आचार सहिंता के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं, फलस्वरूप उनकी एक वर्षीय वेतन वृद्धि रोकी गई है।

लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान बिन्द्रानवागढ़ निवासी नंदकिशोर ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष जनता कांग्रेस (जे) ने प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक के विरुद्ध चुनाव के दौरान कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी धनेंद्र साहू के पक्ष में प्रचार करने की शिकायत की थी, शिकायत जांच प्रतिवेदन के अनुसार श्रवण ठाकुर के द्वारा आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करना पाया गया, जिसकी वजह से उनकी एक वर्षीय वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव रोकने की कार्यवाही की गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जून माह में जारी आदेश के अनुसार संबंधित शिक्षक का एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकते हुए, उनकी मूल सेवा पुस्तिका में इंद्राज किया गया है।

ग्राम पंचायत बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व सरपंच पति नंदकिशोर, वर्तमान सरपंच पति श्रवण ठाकुर पर कई और गंभीर आरोप लगते रहे हैं, नंदकिशोर ने कलेक्टर के समक्ष, श्रवण ठाकुर के विरुद्ध एक अन्य लिखित आरोप लगाते हुए कहा है की इस शिक्षा कर्मी ने चौकी प्रभारी, थाना मैनपुर को लिखित में दिया है की ” मैं सहायक शिक्षक एल बी और मैं ही सरपंच प्रतिनिधि हूँ। उपरोक्त शिक्षक सरकारी समय का दुरुपयोग करते हुए प्रतिदिन जिला मुख्यालय के शासकीय कार्यालयों में घूमता रहता है।

नंदकिशोर के अनुसार वर्तमान सरपंच द्वारा एस बी एम की राशि 9,48,000 रुपये का आहरण कर गबन कर लिया है। इसकी भी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से की गई है।

जानकारी मांगने पर किया बेइज्जत, कोटवार को किया बर्खास्त

बिन्द्रानवागढ़ के एक अन्य ग्रामीण देवराम मरकाम ने सहायक शिक्षक श्रवण ठाकुर के विरुद्ध कलेक्टर से शिकायत की है, मरकाम के अनुसार श्रवण ठाकुर जो ग्राम समिति का अध्यक्ष भी है, शिक्षकीय कार्य छोड़कर गांव में मनमानी करता रहता है , पंचायत कार्यलय से सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर इस व्यक्ति ने गांव में बैठक बुलाकर मेरी बहुत बेइज्जती की और अंदर करवा देने की धमकी दी, इतना ही नही, देवराम मरकाम को कोटवारी कार्य से बर्खास्त कर दिया गया।
“मेरे खिलाफ शिकायतें होते ही रहती है, किन्तु मैनपुर थाना चौकी में दिए आवेदन पर मेरे हस्ताक्षर नही है।”
श्रवण ठाकुर,
सहायक शिक्षक
मरदाकला।

Back to top button