Crime

रैगवां में पिता से किया था विवाद… बदला लेने के लिए युवक की ले ली जान, आरोपित गिरफ्तार

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में माढ़ोताल थाना क्षेत्र के रैगवां में घर से गणेश प्रतिमा के विसर्जन में जाने की बात कहकर निकला। वह गणेश पंडाल के पास खड़ा था, तभी करण और अभिषेक पहुंचे। दोनों विकास के साथ विवाद करने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया है।

HIGHLIGHTS

  1. अभद्रता करने की बात सुनते ही आक्रोशित हो गया।
  2. दोनों ही गणेश विसर्जन की बात कह घर से निकले थे।
  3. रक्त स्त्राव अधिक होने से विकास की मौत हो चुकी थी।

 जबलपुर (Jabalpur Crime)। जबलपुर में माढ़ोताल थाना क्षेत्र के रैगवां में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात को हुई। हत्या के आरोपित करण चौधरी एवं अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के पिता के साथ युवक ने अभद्रता की थी। इसी से आक्रोशित होकर आरोपित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।

अभद्रता करने की बात सुनते ही आक्रोशित हो गया

पुलिस किे अनुसार रैगवां निवासी विकास बंजारा (23) श्रमिक है। उसका मंगलवार की रात को गांव में ही रहने वाले करण चौधरी उर्फ काला के पिता से किसी बात पर विवाद हो गया। घर जाकर करण के पिता ने विकास द्वारा विवाद करते हुए अभद्रता किए जाने की जानकारी दी। इतना सुनते ही करण आक्रोशित हो गया।

दोनों विकास के साथ विवाद करने लगे

तुरंत घर से निकला और अपने मित्र अभिषेक चौधरी को सबक सिखाने के लिए निकल पड़ा। इसी दौरान विकास भी घर से गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन में जाने की बात कहकर निकला। वह गणेश पंडाल के पास खड़ा था, तभी करण और अभिषेक पहुंचे। दोनों विकास के साथ विवाद करने लगे।

चाकू से हमला किया, पेट पर कई वार किए

करण के पिता से अभद्रता को लेकर कहासुनी हुई। तभी दोनों आरोपित ने मिलकर विकास के साथ मारपीट कर दी। उस पर चाकू से हमला किया। पेट पर कई वार किए। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मारपीट का पता चलाने पर विकास के स्वजन तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक रक्त स्त्राव अधिक होने से विकास की मौत हो चुकी थी। स्वजन को देखते ही आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। फरार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित भी श्रमिक है।

Back to top button