Crime

Crime News: ट्रेनों में मंगलसूत्र चोरी करने वाली महिला चोरों की गैंग गिरफ्तार

उज्जैन में जीआरपी ने ट्रेनों में महिला यात्रियों से मंगलसूत्र चोरी के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। सभी महिलाएं राजगढ़ जिले की निवासी हैं। एक पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। जांच के दौरान संदिग्ध पाई गईं और उनके पास से चार मंगलसूत्र बरामद हुए हैं।

HIGHLIGHTS

  1. चार महिलाएं मंगलसूत्र चोरी के आरोप में गिरफ्तार।
  2. सभी गिरफ्तार महिलाएं राजगढ़ जिले की रहने वाली।
  3. ट्रेन में भीड़ के दौरान मंगलसूत्र चोरी करना कबूला।

उज्जैन: ट्रेनों में महिला यात्रियों के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में जीआरपी को सफलता मिली है। पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपिताओं के कब्जे से चार मंगलसूत्र बरामद किए गए हैं। चारों महिलाएं राजगढ़ जिले की रहने वाली हैं। एक आरोपिता के खिलाफ पूर्व से कई केस दर्ज हैं।

ट्रेनों में लगातार बढ़ रही थी चोरियां

पुलिस ने बताया कि ट्रेनों में लगातार चोरी की वारदात हो रही थी। जिसके चलते सीसीटीवी कैमरों से स्टेशन पर नजर रखने के अलावा जवान भी घूम रहे थे। जांच के दौरान चार संदिग्ध महिलाएं नजर आई थी। सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की गई थी। चारों महिलाओं के पास से चार मंगलसूत्र मिले हैं। दो दिन पूर्व ही एक महिला यात्री ने अपना मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

भीड़ के दौरान महिलाओं के गले से निकालती थी मंगलसूत्र

पूछताछ में चारों ने बताया कि ट्रेन में भीड़ के दौरान कोच में चढ़ते समय वह महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करती थी। आरोपित महिलाएं राजगढ़ जिले की रहने वाली हैं। एक महिला के खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 18 अगस्त को भी शहीद पार्क क्षेत्र में खरीदी के दौरान तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी हुए थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि उस वारदात में यह महिलाएं शामिल नहीं है।

Back to top button

You cannot copy content of this page