Crime

गांजा मंगाने वाला फरार आरोपित गिरफ्तार,चार दिन पूर्व 90 हजार रूपये के गांजा के साथ पकड़े गए थे तीन आरोपित

उड़ीसा से गांजा लेकर आए तीन आरोपित दो पुरूष और एक महिला को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपितों के पास से पुलिस ने तीन बैग में रखे 10 किलो 456 ग्राम गांजा जब्त किया है उसे बेचने के लिए सुनील साहू को देते थे।आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।

HIGHLIGHTS

  1. चार दिन पूर्व उड़ीसा से गांजा लेकर आये तीन आरोपितो को किया था गिरफ्तार।
  2. जिस आदमी को बेचने के लिए देते थे उसे चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
  3. दूसरी घटना पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के गांवों में लग रहा जुए का फड़।

जांजगीर – चांपा। उड़ीसा से गांजा लाकर जिस आदमी को बेचने के लिए देते थे उसे चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार दिन पूर्व चांपा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पार्किंग के पास से दो पुरूष और एक महिला सहित तीन आरोपितों को 90 हजार रूपये के गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। चांपा थाना प्रभारी डा. नरेश पटेल ने बताया कि 11 सितंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला और दो पुरूष रेलवे स्टेशन के बाहर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल बिजली खंभा के पास बैग में गांजा भरकर रखे है। सूचना मिलने पर चांपा थाना प्रभारी डा. नरेश पटेल पुलिस स्टाफ और साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां दिलीप भोई, संपत कुमार सूर्यवंशी व मोंगरा बाई खड़े हुए मिले। पुलिस ने तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर उनके पास रखे बैग की तलाशी ली । उनके पास से तीन बेग में 10 किलो 456 ग्राम अना बताया। पुलिस ने दिलीप भोई पिता मोतीराम 33 वर्ष ग्राम गटागी थाना बाली गुंटा जिला कंधमाल उड़ीसा , मोंगरा बाई केंवट 33 साल पति जयराम केंवट ग्राम कनई थाना जांजगीर और संपत कुमार सूर्यवंशी 31 वर्ष पिता सुदामा सूर्यवंशी ग्राम पिसौद थाना जांजगीर के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) , 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया और तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर आते थे और उसे बेचने के लिए पिसौद निवासी सुनील साहू उर्फ सूंडा 36 साल पिता धनसाय साहू को देते थे। पुलिस ने सुनील साहू उर्फ सूंडा के घर में दबिश दी मगर वह फरार हो गया था। 14 सितंबर को मुखबीर से मिली सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।

जांजगीर – चांपा। शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र के देवरघटा, कमरीद, खोरसी, तनौद, रिंगनी, बेल्हा और रसौटा गांवों में इन दिनों जुआरियों की महफिल सज रही है। जहां रोजाना लाखों रूपए के दांव लगाए जा रहे है। यहां दांव लगाने के लिए जिले सहित पड़ोसी जिले के जुआरी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। दोपहर से जुआ शुरू होता है जो देर रात तक चलते रहता है। पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में खुलेआम जुए का फड़ लग रहा है।
जहां दांव लगाने के लिए जांजगीर चांपा सहित पड़ोसी जिले बलौदाबाजार- भांठापारा, सारंगढ़ – बिलाईगढ़ , बिलासपुर, कोरबा से बड़ी संख्या में जुआरी पहुंचते हैं। जुए का फड़ चलाने वाले संचालक जगह बदल बदलकर फड़ लगाते हैं ताकि पुलिस उन तक पहुंच न सके। नवागांव में ईंट भट्ठे के आसपास जुए का फड़ लगता है।
ग्रामीणों ने पुलिस पर जुआ संचालकों को संरक्षण देने और इसके एवज में मोटी रकम लेने का आरोप लगाया है। जैसे ही कार्रवाई करने की योजना बनती है उसकी सूचना जुआ संचालकों को पहले से दे दी जाती है। जिसके चलते मौके पर जुआरी जुआ खेलते नहीं मिलते हैं। पहले से सूचना मिल जाने की वजह से वहां से वे भाग जाते हैं। इन गांवों में जुए का फड़ लंबे समय से लग रहा है।
पांच सौ रूपए एंट्री फीस जुआ फड़ संचालकों ने बकायदा जुआ में दांव लगाने पहुंचने वाले जुआरियों के लिए एंट्री फीस निर्धारित किया है। एक जुआरी से पांच सौ रूपये एंट्री फीस ली जाती है। यह फीस जुआरियों को पुलिस की कार्रवाई से बचाने के बदले लिए जाते हैं। फड़ संचालक जुआरियों को भरोसा दिलाते हैं कि टीआई और एसपी से उनकी सेटिंग है।

Back to top button