Chhattisgarh

दुर्घटना जन्य क्षेत्र चिन्हांकित सांकेतिक बोर्ड से सावधानी का संदेश।

किरीट ठक्कर
गरियाबंद। वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी व रक्षित निरीक्षक उमेश राय के द्वारा आम जनता से समन्वय स्थापित कर एन एच क्रमांक 130 पर दुर्घटना जन्य क्षेत्रों को ब्लेक स्पॉट के रुप में चिन्हांकित किया गया, साथ ही यहॉ सांकेतिक बोर्ड भी लगाये गये जिससे सडक दुर्घटनाओ में कमी आ सके।
ब्लेक स्पॉट पर सावधानी का बोर्ड लगाते यातायात पुलिस के जवान
ब्लेक स्पॉट क्रमांक 1 मालगांव पैरी नदी पुल के पास लोहा रपटा में लगाये गये सांकेतिक बोर्ड में वर्ष 2017 एवं 2018 में हुई दुर्घटनाओ व दुर्घटना से हुई मृत्यु के संबध में उल्लेख किया गया है।
इसी तरह ब्लेक स्पॉट क्रमांक 2 कचना धुरवा मंदिर के पास सांकेतिक बोर्ड लगाया गया है जिसमें सावधान दुर्घटना जन्य क्षेत्र उल्लेखित है। ब्लेक स्पॉट चिन्हांकन एवं सांकेतिक बोर्ड लगाये जाने के दौरान गणमान्य नागरिकों के साथ सउनि देवेन्द्र वर्मा प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र ठाकुर, आरक्षक विरेन्द्र पटेल राजेश अनंत सहयोगी रहे।

 

Back to top button

You cannot copy content of this page