Uncategorized

मगरलोड गौठान बाउंड्री वॉल विवाद

330 फिट के लेआउट के बावजूद कम एरिया में निर्माण की तैयारी, सरकारी जमीन छोड़ने को लेकर नगर में चर्चा तेज

मगरलोड hct : जिला धमतरी के नगर पंचायत मगरलोड में गौठान के पास स्थित पानी टंकी के आहता बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर इन दिनों नगर में सवाल उठने लगे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिकारियों द्वारा लगभग 330 फिट बाउंड्री वॉल निर्माण का लेआउट तैयार किया गया था और उसी के आधार पर कॉलम गड्ढों की खुदाई भी कराई गई थी। लेकिन अब अचानक निर्माण का स्वरूप बदलने की चर्चा सामने आने लगी है। स्थानीय स्तर पर यह बात कही जा रही है कि बाउंड्री वॉल को तय सीमा से कम एरिया में बनाकर करीब 200 फीट शासकीय जमीन को छोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिससे नगर में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बाउंड्री वॉल बनाने की शिकायत मगरलोड गौठान बाउंड्री वॉल विवाद में कॉलम गड्ढों की लाइन बदली

बताया जा रहा है कि जब आहता निर्माण के लिए लेआउट दिया गया था, तब उसी के अनुसार चारों तरफ कॉलम गड्ढों की खुदाई की गई थी। इसके बावजूद अब उन्हीं स्थानों को छोड़कर दूसरी जगह कॉलम गड्ढा खोदने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर पहले गड्ढे खोदे गए थे, वहीं से बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाता तो पूरा एरिया घेर लिया जाता।मगरलोड गौठान पानी टंकी बाउंड्री वॉल निर्माण स्थल

लेकिन अब उस लाइन को छोड़ने की कोशिश से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर शासकीय जमीन को छोड़ने की जरूरत क्यों पड़ रही है। यह भी बताया जा रहा है कि परिसर में पहले से मौजूद एक कमरे के आसपास की जगह को भी खाली छोड़ने की चर्चा चल रही है, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

इसे भी पढ़ें > भाठागांव : शिकायत के बावजूद ‘थूक पॉलिश’ कार्रवाई (IV)

मगरलोड गौठान बाउंड्री वॉल विवाद पर पार्षदों की आपत्ति

नगर में यह मामला सामने आने के बाद कई जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए पूरा लेआउट पहले ही तय किया जा चुका है और उसी के अनुसार कॉलम गड्ढों की खुदाई भी कराई जा चुकी है, तो फिर निर्माण के दौरान अचानक बदलाव क्यों किया जा रहा है। पार्षदों का कहना है कि शासकीय जमीन को पूरा घेरते हुए ही बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके बावजूद अब तक निर्माण की दिशा को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आ पाई है।

जानकारी लेने पर बोले जिम्मेदार –

इस मामले में अधिक जानकारी के लिए जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक कुमार चौहान जी को उनके मोबाइल नंबर 97548 07684 पर फोन किया गया तो उनके मोबाइल पर आखिरी समय तक घंटी बजती रही मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

लेकिन नगर पंचायत मगरलोड में पदस्थ संजय पैकरा, उप अभियंता से जानकारी ली गई तो सबसे पहले तो उनका यह था कि – “आपको यह जानकारी किसने दी ?” फिर उन्हें बताया गया कि खबर प्रसारित होने को हमारे संवाददाता के माध्यम से आया है। तब उन्होंने – “ऐसा बिलकुल भी नहीं है” कहते हुए फोन काट दिया।

नगर में चर्चा का विषय बना मामला

उधर दूसरी ओर गौठान के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि जब जमीन को लेकर किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं है, तब फिर शासकीय जमीन को छोड़कर कम एरिया में बाउंड्री वॉल बनाने की चर्चा क्यों सामने आ रही है। फिलहाल मगरलोड गौठान बाउंड्री वॉल विवाद को लेकर नगर में कई तरह की चर्चाएँ जारी हैं।

whatsapp logo
whatsapp

Back to top button