Other Districts

दिल्ली के रामलीला मैदान में गूंजा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नारा।

बालोद जिले के कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने रैली में दिखाई एकजुटता, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

बालोद/दिल्ली। लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में बालोद जिले के कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। रैली में शामिल होकर कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता की आवाज बुलंद करने का संदेश दिया। इस दौरान बालोद जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता को प्रदर्शित किया।

इसे भी पढ़ें >> जो जितना करता है अवनति, उसे मिलता है पदोन्नति

रैली में माननीय मोहम्मद सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी असंगठित समस्या निवारण प्रकोष्ठ, रेशम अजय प्रदेश महासचिव,कृष्णा दुबे, प्रदेश संयुक्त सचिव, विकास चोपड़ा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका बालोद, पुरुषोत्तम पटेल, प्रदेश प्रतिनिधि तथा जीवराखन साहू, जिलाध्यक्ष असंगठित कांग्रेस समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला बालोद सहित जिले के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

दिल्ली में जुटे कांग्रेस के दिग्गज, बालोद के नेताओं ने भी भरी हुंकार

इस महत्वपूर्ण रैली में छत्तीसगढ़ की प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने भी सहभागिता की। इनमें अनिला भेड़िया, विधायक डौंडीलोहारा एवं पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन; संगीता सिन्हा, विधायक संजारी-बालोद एवं प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी तथा कुंवर निषाद, विधायक गुंडरदेही एवं पूर्व संसदीय सचिव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट बचाओ देश बचाओ रैली में शामिल बालोद जिले के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल बालोद जिले के कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता।

इसके साथ ही नरेंद्र सिन्हा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद, पार्षद सतीश, धनुष साहू, केशु साहू, कमला सिन्हा, ममता चंद्राकर, चंद्रप्रकाश आर्य, हसीना बेगम, ज्योति यादव और लता कोर्राम सहित अन्य कांग्रेसजन भी रैली में शामिल हुए।

लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा का संदेश

रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली के माध्यम से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की सुरक्षा, लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और जनता के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रैली में बालोद जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को संगठनात्मक एकजुटता तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के रूप में देखा गया।

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संदेश के साथ दिल्ली पहुंचे बालोद जिले के कांग्रेसजनों ने रैली में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की।

Balod pratinidhi
अमीत मंडावी संवाददाता
whatsapp joining link
Join our whatsapp group

Back to top button