बीईएल की संयुक्त राभाकास बैठक आयोजित
कॉर्पोरेट कार्यालय सहित 15 यूनिटों की संयुक्त तिमाही समीक्षा, राजभाषा फिल्म का विमोचन और वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ‘साथी’ मशीन अनुवाद टूल की नियम पुस्तिका जारी।

बेंगलुरु। बीईएल की संयुक्त राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बीईएल कार्पोरेट कार्यालय द्वारा आयोजित इस अभिनव पहल में कार्पोरेट कार्यालय सहित बीईएल की 15 अधीनस्थ यूनिटों / केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशालाओं / क्षेत्रीय कार्यालयों की जून 2026 तिमाही की बैठक एक ही दिन और एक ही समय में आयोजित की गई। बैठक में बीईएल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, निदेशकगण और सभी अधीनस्थ कार्यालय प्रमुख और राजभाषा अधिकारी (वी सी द्वारा) उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक ने की। बैठक में मुख्य अतिथि श्री निर्मल कुमार दुबे, उप निदेशक (कार्यान्वयन-दक्षिण), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय प्रेक्षक और मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित थे।
राजभाषा फिल्म का विमोचन, अधिकारियों का सम्मान
बीईएल संयुक्त राजभाषा बैठक के प्रारंभ में बीईएल की प्रथम राजभाषा फ़िल्म का विधिवत् विमोचन किया गया। इससे पहले इस फ़िल्म का पहला संस्करण संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप-समिति को कोलकाता के निरीक्षण के दौरान दिखाया गया था जिसकी समिति ने भूरि-भूरि प्रशंसा की थी। पूरी तरह आंतरिक संसाधनों से निर्मित इस फ़िल्म में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पिछली तिमाही के दौरान संबंधित नराकास के पुरस्कार विजेता यूनिटों, मचिलिपट्टणम, चेन्नई, हैदराबाद और नवी मुंबई यूनिटों को समिति की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।
इसे भी पढ़ें >> घर घुसकर मारपीट, चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
तदुपरांत अगले महीने अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त हो रहीं कोटद्वार यूनिट की राजभाषा अधिकारी श्रीमती माधुरी रावत को उनके द्वारा प्रदान की गई राजभाषा सेवा के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई और उनके स्वस्थ और सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।
तिमाही प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा
तिमाही प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा दो भागों में की गई। पहले भाग में सभी अधीनस्थ कार्यालयों से सैप सिस्टम द्वारा प्राप्त तिमाही प्रगति रिपोर्ट के आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। दूसरे भाग में कार्पोरेट के विभागों से प्राप्त तिमाही प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा की गई। उप निदेशक महोदय ने बीईएल में तिमाही प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि बीईएल में राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी प्रत्येक पहलू की विस्तृत और सारभूत समीक्षा की जा रही है और यह वास्तव में अनुकरणीय पहल है।
‘साथी’ मशीन अनुवाद टूल की नियम पुस्तिका का विमोचन
रिपोर्ट की समीक्षा के बाद उप निदेशक तथा समिति के सदस्यों द्वारा बीईएल के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित मशीन अनुवाद टूल साथी के प्रयोक्ता नियम पुस्तक का विमोचन किया गया।


