Crime

घर घुसकर मारपीट, चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर हमला करने का आरोप, मंदिर हसौद थाना पुलिस ने बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

रायपुर hct : घर घुसकर हमला : मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम संकरी निवासी खेमन लाल साहू की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के अनुसार 15 जुलाई 2026 की रात करीब 9:50 बजे आरोपी कथित रूप से उनके घर में घुस आए और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमले में उन्हें सिर और आंखों में चोटें आईं।

घर घुसकर हमला मामले में अपराध दर्ज

एफआईआर के अनुसार इस मामले में लोकनाथ साहू, निशा साहू, नागेश साहू और रोशन पारधी को आरोपी बनाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि चारों ने एक राय होकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों के लौटने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

इसे भी पढ़ें >> पत्थलगांव थाना के अंदर पत्रकार से झूमाझटकी 

पुलिस ने शुरू की जांच

मंदिर हसौद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp logo

Back to top button