बसों में स्पीड कंट्रोलर लगाने की मांग
जन अधिकार मोर्चा ने बस्तर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

जगदलपुर में जन अधिकार मोर्चा ने छत्तीसगढ़ की यात्री बसों में बस स्पीड कंट्रोलर लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश प्रभारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के पीछे तेज रफ्तार बसें एक बड़ी वजह बन रही हैं। संगठन ने कहा कि यदि बस स्पीड कंट्रोलर अनिवार्य किए जाएं तो कई हादसों को रोका जा सकता है।
इसे भी पढ़ें >> शराब में मिलावटखोरी, ओवररेटिंग और सिस्टम में सेटिंग ! सवालों में आबकारी तंत्र
तेज रफ्तार बसों पर उठे सवाल

ज्ञापन में कहा गया कि निजी यात्री बसें अक्सर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलती हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। हाल ही में रायपुर-बस्तर मार्ग पर हुई दुर्घटना का उल्लेख करते हुए संगठन ने कहा कि तेज रफ्तार बस पलटने से एक शिक्षिका की मौत हो गई थी। जन अधिकार मोर्चा का कहना है कि बस स्पीड कंट्रोलर जैसे तकनीकी उपाय सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी हो चुके हैं।
सरकार से सख्त निगरानी की मांग
संगठन ने राज्य सरकार से सभी यात्री वाहनों में बस स्पीड कंट्रोलर लगाने के साथ उसकी नियमित जांच और निगरानी की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि परिवहन विभाग को सख्ती से पालन भी कराना होगा। इस दौरान चंद्रिका सिंह, रवि तिवारी, जयंत साहू, विनय मंडल, धीरेन्द्र ठाकुर, मान सिंह और किरण देवांगन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

