Crime

महासमुंद: गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से पुणे खपाने की साजिश नाकाम, 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

महासमुंद : सुनील महापात्र (ब्यूरो)। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोका, जहां तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, मामले में पुलिस ने 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क की गतिविधियों पर सीधा प्रहार किया है, जो लंबे समय से इस रूट पर सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही थी।

इसे भी पढ़ें >> महासमुंद में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 48 घंटे में 90 किलो से अधिक गांजा जब्त

महासमुंद में गांजा तस्करी का ओडिशा कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी खेप ओडिशा के फुलबानी इलाके से महाराष्ट्र के पुणे तक पहुंचाई जानी थी। पुलिस को पहले से इनपुट मिल चुका था, जिसके आधार पर रणनीति बनाकर हाईवे पर घेराबंदी की गई। जैसे ही फार्च्यूनर और स्कॉर्पियो वाहन मौके पर पहुंचे, टीम ने उन्हें रोककर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद ही बोरियों में गांजा भरा होना स्वीकार किया, जिससे तस्करी की पुष्टि हो गई।

281 किलो गांजा और लग्जरी गाड़ियां जब्त

महासमुंद गांजा तस्करी तलाशी में कुल 281.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक फार्च्यूनर कार (लगभग 40 लाख रुपये) और एक स्कॉर्पियो (करीब 25 लाख रुपये) को भी जब्त किया गया। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। कुल मिलाकर 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति इस कार्रवाई में जब्त की गई है।

महाराष्ट्र के 5 आरोपी गिरफ्त में

मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सभी महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि ये आरोपी संगठित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे और लंबे समय से इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और पूरे गिरोह के कनेक्शन को खंगालने में जुट गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, एंटी नारकोटिक टास्क

whatsapp logo
whatsapp

 

Back to top button