Politics

सुरेन्द्र सोनटके भाजपा के मंडल अध्यक्ष चुने गये।

संगठन की समझाइश के बाद चार दावेदारो ने पहले ही अपना नाम वापस ले लिया।

किरीट ठक्कर

गरियाबंद। शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव स्थानीय आक्सन हाल में संपन्न हुआ। चुनावी मंत्रणा के बाद भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र सोनटेके नए मंडल अध्यक्ष के चुने गए। चुनाव अधिकारी संदीप शर्मा, सह प्रभारी श्याम अग्रवाल व पर्यवेक्षक राजेश साहू ने समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया।

मंडल अध्यक्ष के चुनाव के 12 दावेदारो के नाम सामने आए थे। जिसमें संगठन की समझाइश के बाद चार दावेदारो ने पहले ही अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद बंद कमरे में चुनाव अधिकारियो द्वारा बुथ अध्यक्ष व सक्रिय सदस्यो से उनकी राय ली गई और सलाह मशवरे के बाद सुरेन्द्र सोनटेके का पक्ष मजबुत देख उन्हें नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सोनटेके के मंडल अध्यक्ष की घोषणा होते हुए उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ ने तालियो के गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। फुलमाला पहना कर बधाई दी गई।

Back to top button