हाईवे पर हादसे रोकने पुरूर पुलिस की पहल, मवेशियों को पहनाए जा रहे रिफ्लेक्टिव नेक बैंड
रात में दूर से दिखाई देंगे मवेशी, पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ शुरू की नेक बैंड लगाने की पहल

हाईवे पर मवेशी बन रहे हादसों की वजह
पुरूर (बालोद) hct : राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों को रोकने के लिए पुरूर थाना पुलिस ने सराहनीय पहल शुरू की है। हाईवे पर अक्सर रास्ते में बैठे अथवा घूमते मवेशियों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें >> फर्जी हस्ताक्षर से वसूली का आरोप, रमतरा पंचायत में जाँच के बाद मामला गरमाया
मवेशियों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही पुलिस
पुरूर थाना पुलिस द्वारा हाईवे पर बैठे मवेशियों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही मवेशियों के गले में रिफ्लेक्टिव नेक बैंड पहनाए जा रहे हैं, ताकि यदि वे दोबारा सड़क पर आ जाएं तो रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही उनकी मौजूदगी आसानी से दिखाई दे सके।
रात में दूर से नजर आएंगे रिफ्लेक्टिव नेक बैंड

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य हाईवे पर मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और वाहन चालकों के साथ-साथ मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नेक बैंड की रोशनी पड़ने पर मवेशी दूर से दिखाई देंगे, जिससे वाहन चालक समय रहते गति नियंत्रित कर सकेंगे और हादसे की संभावना कम होगी।
वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की अपील
पुरूर थाना पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से भी अपील की जा रही है कि हाईवे पर विशेष सावधानी बरतें और रात के समय वाहन नियंत्रित गति से चलाएं।



