National

सबसे ऊंचे सरदार, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (Statue Of Unity) देश को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उद्घाटन के साथ ऐतिहासिक पल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित की।

देश को एक सूत्र में बांधने वाले आजाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 143वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को देश को समर्पित किया. सरदार पटेल की इस मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर है, जो दुनिया में सबसे ऊंची है.

विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ऊंचाई में अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लगभग दोगुनी है और दूर से भी दिखाई देती है। बता दें कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ ऊंचाई में अमेरिका के ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ (93 मीटर) से दोगुना है.

इस मूर्ति में दो लिफ्ट भी लगी है, जिनके माध्यम से आप सरदार पटेल की छाती पहुंचेंगे और वहां से आप सरदार सरोवर बांध का नजारा देख सकेंगे और खूबसूरत वादियों का मजा ले सकेंगे. सरदार की मूर्ति तक पहुंचने के लिए पर्यटकों के लिए पुल और बोट की व्यवस्था की जाएगी.

इसे भी पढ़ें > भाजपा 80 पार, “उत्तर” का अब तक “इंतजार !”

सुरक्षा और निर्माण की खास विशेषताएं

यह प्रतिमा तेज हवाओं और भूकंप के झटकों को सहने में सक्षम है, निर्माण में भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों का योगदान रहा। इस मूर्ति के निर्माण में भारतीय मजदूरों के साथ 200 चीन के कर्मचारियों ने भी हाथ बंटाया है. इन लोगों ने सितंबर 2017 से ही दो से तीन महीनों तक अलग-अलग बैचों में काम किया.

इसके लिए मूर्ति के 3 किलोमीटर की दूरी पर एक टेंट सिटी भी बनाई गई है. जो 52 कमरों का श्रेष्ठ भारत भवन 3 स्टार होटल है. जहां आप रात भर रुक भी सकते हैं. वहीं स्टैच्यू के नीचे एक म्यूजियम भी तैयार किया गया है, जहां पर सरदार पटेल की स्मृति से जुड़ी कई चीजें रखी जाएंगी.

सरदार पटेल की इस मूर्ति के अलावा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वैली ऑफ फ्लोवर्स’, टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया. इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेता भी मौजूद.

कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला

सरदार पटेल की मूर्ति के अनावरण से पहले कांग्रेस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल, कांग्रेस के सबसे बड़े नेता थे. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की विरासत को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

Back to top button