Chhattisgarh

शिव सेना छत्तीसगढ़ का 22 अगस्त को रायपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

हिंदू एवं सनातन धर्म के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयानबाजी के विरोध में प्रदेशभर से जुटेंगे पदाधिकारी और शिव सैनिक, प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन।

रायपुर hct : हिंदू एवं सनातन धर्म के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक बयानबाजी तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड किए जाने के विरोध में शिव सेना छत्तीसगढ़ द्वारा 22 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर के नवीन बाजार में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी एवं शिव सैनिक गण उपस्थित रहेंगे धरना प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार जी के अध्यक्षता में किया जाएगा

धार्मिक भावनाओं के सम्मान को लेकर प्रदर्शन

इस संबंध में जानकारी छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि हिंदू एवं सनातन धर्म के अपमान तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित आपत्तिजनक सामग्री के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

शिव सेना छत्तीसगढ़ धरना : कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कार्रवाई की मांग

शिवसेना की ओर से हिंदू एवं सनातन धर्म के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री हटाने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

संतोष शुक्ला ने कहा कि धार्मिक आस्था और सम्मान से जुड़े मामलों में प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएगा और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ धार्मिक भावनाओं के सम्मान की मांग करेगा।

शिव सेना छत्तीसगढ़ धरना 22 अगस्त को फूल चौक में

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त 2026 को रायपुर के नवीन बाजार में शिवसेना कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्र होंगे। इसके बाद धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और संबंधित मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें >> मैनपुर कुल्हाड़ी लेकर युवक ने मचाया आतंक, एक ग्रामीण की हत्या एक घायल

शिवसेना छत्तीसगढ़ ने हिंदू एवं सनातन धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है

शिवसेना पार्टी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सम्मान से जुड़े विषयों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना है।

प्रदेश प्रवक्ता : संतोष शुक्ला।

whatsapp joining link
Join our whatsapp group

Back to top button