CHHATTISGARHHarassment

जनपद सीईओ ने पत्रकार का छीन लिया कैमरा !

कलेक्टर ने कहा “पत्रकार सुरक्षा कानून” के तहत की जाएगी कार्रवाई।
दीपक वर्मा, संवाददाता
जशपुर।
जशपुर जिले के पत्थलगाँव विकासखंड में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक पत्रकार का कैमरा छीनकर जेल भिजवाने की धमकी देने का गम्भीर मामला सामने आया है। पत्थलगाँव के एक पंचायत में स्कूली बच्चों द्वारा मजबूरी में गंदा पानी पीने की खबर पर पत्थल गाँव जनपद सीईओ से बाईट लेने गए आईएनएच न्यूज़ चैनल के पत्रकार जितेंद्र सोनी ने सीईओ बीएल सरल की बाईट लेने जैसे ही मोबाईल का कैमरा ऑन किया सीईओ भड़क गए और सीधे पत्रकार के कैमरे पर हमला कर दिया और चपरासी को आवाज लगाने लगे।
बीएल सरल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पत्थल गाँव।
सीईओ का कहना था कि वो बाईट देना नही चाहते क्योंकि समय नही है और बगैर उनकी इजाजत कैमरा ऑन नही करना था लेकिन सवाल स्कूली बच्चों का था इसलिए जशपुर कलेक्टर ने इस मामले को गम्भीरता से लिया है। कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर ने इस मामले में दूरभाष पर चर्चा के दौरान बताया कि मामला गम्भीर है और सीईओ के विरुद्ध पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी।

 

Back to top button