Crime

रीवा में नशा मुक्ति केंद्र संचालक सहित पांच लोगों ने पीटकर डॉक्टर को मार डाला

मध्‍य प्रदेश के रीवा में दिल दहला देने वाली घटना हुई। आरोपितों डॉक्टर के ऊपर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगाया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हैं। पुलिस सभी आरोपितों को की तलाश कर रही है। गंभीर हालत में डॉक्टर गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

HIGHLIGHTS

  1. नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया गया।
  2. इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
  3. एसपी बोले-जल्दी खुलासा किया जाएगा।

रीवा (Rewa Crime)। रीवा में डॉक्टर पर महिला से छेड़खानी का आरोप लगाकर पांच युवकों ने मौत के घाट उतासर दिया। गत सोमवार देर रात नशा मुक्ति केंद्र में एक डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हैं।इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी।

डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था

थाना प्रभारी कमलेश साहू के मुताबिक कृष्णा नगर निवासी रुद्र सेनगुप्ता पद्मधर कॉलोनी में संचालित न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में डॉक्टर थे। सोमवार देर रात केंद्र संचालक नीलेश तिवारी सहित पांच लोगों ने उनकी नशा मुक्ति केंद्र में जमकर पिटाई की। नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।

पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन, विश्वविद्यालय और अमहिया थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कुछ संदेहियों को गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल नशा मुक्ति केंद्र भी पहुंची थी। फिलहाल केंद्र को सील कर दिया गया है।

Back to top button

You cannot copy content of this page