ChhattisgarhPolitics

राजिम में कांग्रेस के अमितेश शुक्ल की रिकार्ड मतों से जीत।

बिन्द्रानवागढ की सीट कमल की झोली में
गरियाबंद। जिले की दो विधान सभाओ में एक राजिम विधान सभा में कांग्रेस के अमितेश शुक्ल की रिकार्ड मतों से जीत हुयी है। अमितेश शुक्ल अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के संतोष उपाध्याय से 58 हजार 443 वोटों से जीत गये हैं।
यहॉ जोगी कांग्रेस के रोहित साहू को तीसरा स्थान मिला है। जनता कांग्रेस जे के प्रत्याशी रोहित साहू को 23776 वोट मिले है। इस सीट पर निर्दलीयों सहित कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। 20 राउन्ड में चली वोटों गिनती में राजिम विधानसभा में नोटा में कुल 4844 मत पडे। कुल विधि मान्य मतों की संख्या 1 लाख 70 हजार 709 रही। कुल मतदान 1 लाख 75 हजार 553 हुआ। अब तक माना जा रहा है की राजिम विधानसभा से कांग्रेस के अमितेश शुक्ल पुरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से विजयी हुये है।
वही जिले की दुसरी विधान सभा बिन्द्रानवागढ से भाजपा के डमरुधर पुजारी विजयी हुये है।
पुजारी अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के संजय नेताम से 10587 वोटो से विजयी हुये है।
फोटो 1 अमितेश शुक्ल को प्रमाण पत्र देते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्याम धावडे |
फोटो – 2 बिन्द्रानवागढ विजयी प्रत्याशी डमरुधर पुजारी

Back to top button