Crime

‘मुझे माफ करना MOM…’, बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या, फिर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कबूला जुर्म

गुजरात के राजकोट में 21 वर्षीय बेटे निलेश गोसांई ने मानसिक बीमारी से पीड़ित मां ज्योतिबेन गोसांई की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद निलेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। निलेश अपनी मां की बीमारी से तंग आ गया था, जिससे वह यह कदम उठाने पर मजबूर हुआ।

HIGHLIGHTS

  1. 21 वर्षीय निलेश ने मां की हत्या कर इंस्टाग्राम पर कबूला।
  2. मानसिक बीमारी से तंग आकर बेटे ने मां की हत्या की।
  3. पुलिस ने निलेश को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की।

एजेंसी, राजकोट। गुजरात के राजकोट में बेटे ने मां की हत्या कर सनसनी फैला दी। 21 वर्षीय बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जुर्म कबूल कर लिया। उसने पोस्ट में लिखा कि ‘Sorry mom, i killed you, I miss you Om shanti’ (सॉ मां, मुझे माफ कर देना। मैं तुमको बहुत याद करूंगा, ओम शांति)। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला राजकोट के यूनिवर्सिटी रोड का है। ज्योतिबेन गोसांई (48) लंबे समय से मानसिक रोग से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था। उनके साथ उनका बेटा निलेश गोसांई रहता था। उनका बेटे से आए दिन झगड़ा होता था। ऐसे में परेशान होकर निलेश ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद वह काफी परेशान हो गया। उसने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर मां को याद किया। उसने लिखा कि मां मुझे माफ कर देना। मैंने तुमको मार दिया। मैं तुमको हमेशा याद करूंगा।

पुलिस ने बताया कि निलेश ने हत्या करने के बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी थी। उसने कहा कि अपनी मां की मार दिया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में जानकारी दी कि वह पहले मां को छुरी से मारना चाहता था, लेकिन उन्होंने वह मुझसे छी ली। उसके बाद उन्होंने मुझे पीट दिया, लेकिन तभी मैंने उनको गिराकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। उसकी जानकारी मैंने अपने दोस्त भारत को दी। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी।

20 साल पहले हो गया था तलाक

ज्योतिबेन की शादी 20 साल पहले जसवन्तगिरी से हुई थी। दोनों के दो बेटे व एक बेटी है। नीलेश सबसे छोटा है। नीलेश अपनी मां के साथ रहता था। वह उनकी मानसिक बीमारी से तंग आ गया था, क्योंकि उन्होंने दवाई लेना बंद कर दिया, जिससे उनकी हालत खराब होती जा रही थी। पुलिस ने ज्योतिबेन की हत्या की जानकारी उनके बच्चों को दे दी है।

Back to top button

You cannot copy content of this page