Crime

पत्नी को साथ नहीं भेजने से नाराज दामाद ने किया ससुर की हत्या

ग्राम रवेली (नवरंगपुर) में मनियारी नदी के पुल के पास पत्नी को साथ नहीं भेजने से नाराज दामाद ने ससुर की हत्या कर दिया। मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी ने 12 घंटे में सुलझाई ली और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

HIGHLIGHTS

  1. अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई
  2. आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  3. हत्यारे ने हत्या के बारे में किया स्वीकार
मुंगेली : ग्राम रवेली (नवरंगपुर) में मनियारी नदी के पुल के पास पत्नी को साथ नहीं भेजने से नाराज दामाद ने ससुर की हत्या कर दिया। मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी ने 12 घंटे में सुलझाई ली और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
30 सितंबर को रवेली (नवरंगपुर) में मनियारी नदी के पुल के पास नवरंगपुर निवासी नानू निषाद के शव पड़े होने की सूचना थाना लोरमी में हुई। सूचना से एसपी को अवगत कराया गया। इस पर एएसपी पंकज पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उन्होंने एएसपी माधुरी धिरही, थाना प्रभारी लोरमी एवं अन्य स्टाफ साथ ही फारेंसिक की सीन आफ क्राइम यूनिट भी घटना स्थल तत्काल पहुंचकर पतासाजी प्रारंभ किया गया। मृतक नानू निषाद के को देखकर एवं घटना स्थल निरीक्षण से स्पष्ट हो गया कि किसी धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या किया गया है। इस संबंध में फारेंसिक एवं डाग स्क्वायड की टीम के सहायता से घटना स्थल निरीक्षण से मिले प्रारंभिक सुराग के आधार पर संदेहियों से पूछताछ किया गया। पुलिस की टीम रवेली नवरंगपुर में लगातार बनी रही अंततः एक संदेही रामसहाय ढीमर पिता रामदास ढीमर जो कि उसी गांव का निवासी था।
पुलिस को गुमराह करने के उददेश्य से अलग-अलग तरह से जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर रामसहाय ढीमर पिता रामदास ढीमर (28)निवासी लाखासार हे जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया रामसहाय ढीमर रिश्ते में मृतक नानू निषाद का दामाद है। मृतक एवं आरोपित का पूर्व से विवाद चल रहा था। आरोपित रामसहाय शराब पीने का आदि था, इससे उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के घर ग्राम रवेली में रहने लगी थी। आरोपित कई बार अपने पत्नी को लेने ससुराल गया था किन्तु उसका ससुर नानू निषाद हर बार अपने बेटी को ले जाने से मना करता था एवं उसके साथ गाली-गलौच करता था। इस बात से रामसहाय क्षुब्ध हो गया एवं उसके मन में ससुर के लिए रंजिश उत्पन्न हो गया। बीते एक माह से रंजिश रखते हुए आरोपित रामसहाय ससुर की हत्या की योजना बना रहा था।
प्लान कर गांव में पहुंचकर घटना का दिया अंजाम
29 सितंबर को 11 बजे अपने घर में रखे मछली काटने का लोहे का कत्ता हथियार लेकर मोटर सायकल से अपने ससुराल गया वहां पर अपने ससुराल घर के बगल में स्थित शिव मंदिर के पास छिपा रहा। आरोपित को पता था कि इसका ससुर नानू निषाद प्रतिदिन रात में दो- तीन बजे मछली मारने मनियारी नदी जाता है। आरोपित छिपकर अपने ससुर का इंतजार करते रहा जैसे ही नानू निषाद निकला आरोपी भी अंधेरे का फायदा उठाकर उसका पीछा करते हुए नवरंगपुर मनियारी नदी पुल के पास गया। नदी के पास मृतक नानू निषाद गुड़ाखु करने के लिए बैठा था, उसी समय आरोपित रामसहाय हथियार से पीछे से उसके सिर एवं चेहरे पर कई बार वार किया। इससे नानू निषाद का घटना स्थल पर मौत हो गई। आरोपित रामसहाय हथियार को ससुराल के बाड़ी में छुपाकर बाइक से भागकर अपने घर लाखासार चला गया। पुलिस ने बाइक एवं अन्य भौतिक साक्ष्य जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल कर दिया।

Back to top button

You cannot copy content of this page