HarassmentNational

दहेज : 3 माह तक पति कराता रहा अन्य युवक से पत्नी का बलात्कार…!

दहेज की खातिर पति ने पत्नी की इज्जत को लगाया दांव पर…3 महीने तक दूसरा युवक करता रहा रेप

महाभारत काल में धर्मराज युधिष्ठिर ने अपनी पत्नी को जुआ खेलते समय दांव पर लगा दिया था, और हार गया। नतीजा भरी सभा में चीरहरण। ऐसे ही पंजाब में एक पति की शर्मनाक हरकत सामने आई है। महज दहेज केस के लिए पति ने अपनी ही पत्नी की इज्जत को दांव पर लगा दिया।

अबोहर। भारत के पंजाब राज्य के फाज़िल्का ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का सबसे बड़ा नगर है, दरअसल इसी अबोहर से एक मामला प्रकाश में आया है। एक पत्नी ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस किया था। इसके चलते पति ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए नीच हरकत कर बैठा। पति पिछले तीन महीने से अपने मामा के बेटे से अपनी ही पत्नी का बलात्कार करवा रहा था। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया करता था। यह घटना अबोहर के बल्लूआना गांव की है।

बलात्कार के दौरान महिला ढाई महीने की गर्भवती हो गई। जब यह बात पति को पता चला तो अपनी गर्भवती पत्नी को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने देखा तो महिला से पूछताछ कर उसके मायके बठिंडा पहुंचा दिया।

उधर, पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। जहां पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि पति हेयर ड्रेसर की दुकान करता है। अक्सर दहेज के लिए पत्नी को परेशान किया करता था। इसके चलते एक साल पहले उसने पति के खिलाफ दहेज के लिए केस दर्ज की थी। एक साल तक कोर्ट में केस चला। हालांकि बीच पंचायती समझौता होने पर वह ससुराल में रहने लगी थी। केस खत्म होने के कुछ दिन बाद पति पीड़िता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते पति अपनी नीच हरकत करना शुरू कर दिया। आरोपी पति अपने मामा के बेटे के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च से लेकर अब तक गन पॉइंट पर अपने मामा के बेटे से पत्नी का रेप करवा रहा था।

https://chat.whatsapp.com/F36NsaWtg7WC6t0TjEZlZD

Back to top button

You cannot copy content of this page