Chhattisgarh

गिधाली प्लांट के मजदूरों के आंदोलन का नौंवा दिन…

दल्ली राजहरा (बालोद)। दिनांक 06.02.2019 को जिला मुख्यालय बालोद में अनिश्चित कालीन हड़ताल के तहत धरने पर बैठे गिधाली प्लांट के मजदूरों द्वारा किया जा रहा आंदोलन व धरना प्रदर्शन धीरे धीरे अपने उग्र रूप में आ रहा है।

देखिए वीडियो:-

रैली के माध्यम से नगर भ्रमण कर बालोद कलेक्टर के नाम से बालोद एस. डी. एम. को अपने जायज मांगों की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपे। तत्प्श्चत रैली के माध्यम से आंदोलन स्थल पर पहुँचे।
यह मजदूर आंदोलन का नोवा दिन है। पूंजीपतियों के हितैषी बने शासन प्रशासन भी मजदूर वर्ग के साथ कोई न्याय नही कर रही है। जिसके चलते मजदूर वर्ग में भयंकर आक्रोश व्याप्त हो चुका है और मैनेजमेंट के तानाशाही रैवये , मजदूर विरोधी नीतियों का जमकर विरोध कर रहे है।
इस रैली में डोंडी लोहारा छेत्र के विभिन्न गाँवो के सांथियो ने अपना योगदान कर शासन प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए किसान मजदूर एकता को समर्थन दिया । साथ ही गिधली के मजदूरों की जायज माँगो को पूर्ण करने एकजूट हो मैनेजमेंट के खिलाफ नारे बाजी किये।
सभी मजदूरों ने अपने हक अधिकार को पाने और संघर्ष को जारी रखते हुये जिला मुख्यालय बालोद में अनिश्चितकालीन धरने को आगे बढ़ाते हुए संघर्ष के आगे की रणनीति के तहत मजदूर संगठन ने ये फैसला किया है कि अगर हमारी माँगो का आशा अनुरुप कोई हल नही होता तो यह लड़ाई की अगली सुबह राजधानी में खुलेगी।

*दल्ली से जनमुक्ति मोर्चा के सदस्य ईश्वर की खबर।

Back to top button

You cannot copy content of this page