Chhattisgarh

अंबुजा अडानी सीमेंट संयत्र के कोलमिल के झाड़ियो में मिली सड़ी-गड़ी लाश, पहचान नही…

अर्जुनी hct : रवान गांव में एक सीमेंट प्लांट के कोल ब्लॉक के पास झाड़ियों में अज्ञात लाश मिली है। घटना शनिवार की है। पुलिस के मुताबिक, शव 8-10 दिन पुराना है। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

कोई पहचान पत्र नहीं

शव मिलने की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली टीआई अजय झा ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। आसपास के थानों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी मांगी गई है।

डर का माहौल

शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शव मिलने से प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों और स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। प्लांट के श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

हत्या की आशंका

कुछ का कहना है कि सुरक्षा उपायों में कमी के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई कि यह हत्या का मामला हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, प्लांट में बाहरी श्रमिकों का स्पष्ट डेटाबेस नहीं है। इससे गुमशुदा श्रमिकों की पहचान करना और भी मुश्किल हो गया है।

प्लांट प्रबंधन से सहयोग की अपील

पुलिस ने प्लांट प्रबंधन से सहयोग की अपील की है।, पर अब कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटा लिए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

whatsapp

Back to top button

You cannot copy content of this page