ChhattisgarhPolitics

राकांपा प्रदेश में अब अपनी स्थिति मजबूत करेगी।

नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के गिने-चुने कार्यकर्ताओं ने ही कांग्रेस प्रवेश किया है, एनसीपी के निष्ठावान प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज भी सक्रिय है और विधानसभा चुनाव में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
     पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलकंठ त्रिपाठी प्रदेश सचिव किरीट ठक्कर व संजय चौहान के अनुसार पार्टी के प्रत्याशी लगातार हमारे संपर्क में है और वे मैदान नही छोडने वाले।
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की बात केन्द्रीय कार्यकारिणी से हो चुकी है, शीघ्र ही प्रदेश में नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जायेगी।
नीलकंठ त्रिपाठी व ठक्कर के अनुसार छत्तीसगढ़ में पार्टी का काम अब नये सिरे से प्रारंभ किया जायेगा जिसमे पार्दर्शिता का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

*किरीट ठक्कर।

Back to top button

You cannot copy content of this page