Uncategorized

विद्युत वितरण के निजीकरण और टाटा पावर के प्रस्ताव के विरोध में अभियंता संघ की महत्वपूर्ण बैठक

12 सितंबर को रायपुर में होगी मुख्य कार्यकारिणी की बैठक, बड़े कार्यक्रम और व्यापक आंदोलन की रणनीति पर होगा मंथन

रायपुर hct : विद्युत वितरण के निजीकरण का विरोध छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत अभियंता संघ द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विद्युत वितरण क्षेत्र में निजीकरण तथा टाटा पावर कंपनी से संबंधित प्रस्तावों एवं उनके संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अभियंता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्युत उपभोक्ताओं, विद्युत कर्मचारियों एवं अभियंताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मचारियों के हितों पर चर्चा

बैठक के दौरान संघ के कुछ सदस्यों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से इस विषय पर एक बड़े कार्यक्रम एवं व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का सुझाव भी दिया गया। सदस्यों ने सुझाव दिया कि संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रणनीति बनाई जाए।

इसे भी पढ़ें >> अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति का महा-वृक्षारोपण अभियान में मध्य प्रदेश 3000 और छत्तीसगढ़ में 1000 पौधे रोपे किए गए

व्यापक आंदोलन का कार्यक्रम बनाने का सुझाव

उक्त सुझावों एवं विषय की गंभीरता को देखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगे की रणनीति तैयार करने एवं आवश्यक निर्णय लेने के लिए संघ की मुख्य कार्यकारिणी समिति (CEC MEETING )की एक अत्यंत आवश्यक बैठक दिनांक 12 सितंबर 2026 को अभियंता संघ कार्यालय, क्वार्टर क्रमांक C-7, ड गनिया, रायपुर में आयोजित की जाएगी।

विद्युत वितरण के निजीकरण का विरोध 12 सितंबर को अहम बैठक

उक्त बैठक में टाटा पावर कंपनी से संबंधित प्रस्तावों, विद्युत वितरण व्यवस्था के संभावित निजीकरण तथा अभियंताओं, कर्मचारियों एवं आम विद्युत उपभोक्ताओं के हितों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। साथ ही सदस्यों द्वारा सुझाए गए बड़े कार्यक्रम एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

आंदोलन और संगठनात्मक गतिविधियों की रणनीति पर होगा निर्णय

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत अभियंता संघ ने मुख्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे दिनांक 12.09.2026 को अभियंता संघ कार्यालय, क्वार्टर क्रमांक C-7, डगनिया, रायपुर में आयोजित इस अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करें, ताकि संगठन द्वारा एकजुट होकर इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रभावी एवं उचित निर्णय लिया जा सके।

इंजी.मनोज वर्मा
महासचिव
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत अभियंता संघ

whatsapp joining link
Join our whatsapp group

Back to top button