Crime

बेरोजगार पति की प्रताड़ना से त्रस्त नौकरीपेशा पत्नी ने लगा ली थी फांसी।

पति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज, आरोपित फरार...

HIGHLIGHTS

    1. दोनों ने पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह।
    2. विवाहिता ने 04 माह पहले लगाई थी फांसी।

शादी के कुछ समय बाद ही पति नौकरीपेशा पत्नी को परेशान करने लगा था। वह छोटी-छोटी बातों को लेकर उससे झगड़ा करता था। परेशान होकर विवाहिता ने 16 मई को कमरे में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। आरोपित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

भोपाल : उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद निजी फर्म में नौकरी कर रह रही युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों ने पांच वर्ष पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात जन्मों तक साथ रहने की कामना करते हुए सात फेरे ले लिए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने युवती को मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। वह कोई कामकाज भी नहीं करता था। प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने 16 मई को अपने घर में फांसी लगा ली थी। मामले की जांच एसीपी निशातपुरा रिचा जैन ने की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित फरार है।

यह है घटनाक्रम

गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक इलाके की बंजारा बस्ती में रहने वाली 30 वर्षीय राधा नाथ पत्नी आनंद यदुवंशी ने 16 मई को घर में खुदकुशी कर ली थी। मामले की जांच में पता चला कि राधा ने स्नातकोत्तर तक पढ़ाई करने के साथ निजी फर्म में नौकरी करना शुरू कर दी थी। पांच वर्ष पहले उसका परिचय छोटा-मोटा निजी काम करने वाले आंनद यदुवंशी से हो गया था। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया था। आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण उन्होंने करोंद में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी कर ली थी।

जांच के बाद प्रकरण दर्ज

उसके बाद दोनों गांधी नगर थाना इलाके में साथ रहने लगे थे। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने राधा को छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। वह स्वयं को कोई काम काज नहीं करता था। इस वजह से भी घर में आए दिन उनके बीच झगड़ा होने लगा। अंतत: प्रताड़ना से परेशान होकर राधा ने फांसी लगा ली थी। पुलिस आरोपित पति की तलाश कर रही है।

Back to top button

You cannot copy content of this page