Crime

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त BJP नेता ने बहू के साथ की मारपीट, अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए कहा- ‘यहां आई तो जान से मार दूंगा’

घटनाक्रम मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore Crime News) का है। भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त केश शिल्पी आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा पर बहु संगीता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

HIGHLIGHTS

  1. भाजपा नेता का छोटा भाई के साथ है प्रॉपर्टी का विवाद
  2. शिकायत दर्ज करने वालीं संगीता छोटे भाई की पत्नी हैं
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाजपा नेता का वीडियो

इंदौर (Indore BJP Leader)। भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त केश शिल्पी आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ उनके छोटे भाई की पत्नी ने राऊ थाने में मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करवाया है। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नंदकिशोर अपनी बहू को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। वे उससे बहस भी कर रहे हैं, साथ ही अपशब्द भी कह रहे हैं।

दरअसल नंदकिशोर और इनके छोटे भाई हरिनारायण के बीच संपत्ति को लेकर करीब दो माह से विवाद चल रहा है। इनके बीच यश ढाबा है, जिस पर दोनों ही अपना कब्जा जमाना चाहते हैं।

सोमवार को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसमें बहू संगीता भी पहुंची। इस पर गुस्साए भाजपा नेता वर्मा ने उसके साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। संगीता ने आरोप लगाया है कि नंदकिशोर वर्मा ने अश्लील भाषा का प्रयोग करने के साथ ही धमकी दी कि यहां आई तो जान से खत्म कर देंगे। राऊ थाना पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

Back to top button