RELIGOUS

Spiritual Story: आध्यात्मिक वक्ता चित्रलेखा ने सुनाई कहानी- ‘थर-थर कांप रहा था शेर और शांत खड़ी थी गाय’

इस कहानी का सार यह है कि हम इंसान के रूप में कितने भी ताकतवर और बड़े हो जाएं, लेकिन ईश्वर को नहीं भूलना चाहिए। जो लोग ईश्वर को अपना मालिक मानकर चलेंगे, उनकी परेशानियां अपने आप दूर हो जाएंगी।

HIGHLIGHTS

  1. कथावाचक चित्रलेखा ने प्रवचन में सुनाई कथा
  2. गाय और शेर, दोनों को नजर आ रही थी मौत
  3. गाय ने बताया, उसका मालिक जरूर आएगा

धर्म डेस्क, इंदौर(Spiritual Story)। सनातन धर्म में जातक कथाओं का विशेष महत्व है। इन कथाओं के माध्यम से लोगों को शिक्षा दी जाती है और उन्हें धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है। कथावाचक और आध्यात्मिक वक्ता चित्रलेखा ने अपने एक प्रवचन में ऐसी ही जातक कथा का वर्णन किया। आप भी पढ़िए।

एक गाय गांव से निकल जंगल में दूर चली गई। तभी एक शेर की नजर उस पर पड़ी और वह शिकार के लिए दौड़ा। जान बचाने के लिए गाय भी भागने लगी। भागते-भागते गाय एक तालाब में घुस गई, जहां भारी दलदल था। गाय तालाब के बीच में जाकर फंस गई। पीछे-पीछे तालाब में घुसा शेर भी फंस गया।

शेर ने पूरी ताकत लगा दी, लेकिन वो नहीं निकल पा रहा था। आगे गाय फंसी थी और पीछे शेर। दलदल इतना गहरा था कि दोनों नहीं निकले, तो मौत तय थी।

शेर को मौत का डर सता रहा था। वह थर-थर कांप रहा था, लेकिन गाय बिल्कुल शांत और निश्चिंत भाव में खड़ी थी। घंटों ऐसे ही फंसे रहने के बाद शेर ने गाय से पूछा कि तूझे मौत का डर क्यों नहीं सता रहा है।

इस पर गाय ने जवाब दिया, ‘तू है लावारिस पशु, लेकिन मेरा एक मालिक है। मुझे पता है कि शाम को घर नहीं पहुचूंगी तो मालिक मुझे खोजेगा और खोजता-खोजता यहां तक आएगा और मुझे बचा कर ले जाएगा।’

naidunia_image

चित्रलेखा ने कहानी के अंत में कहा, ‘जो इस दुनिया में बिना मालिक के रहते हैं, वो भले ही कितने शेर जैसे हों, लेकिन उनको हमेशा मौत का डर सताता रहता है। इसलिए ईश्वर के रूप में अपना एक मालिक चुन लीजिए और सब कुछ उसके भरोसे छोड़ दीजिए। जिंदगी का मजा कई गुना बढ़ जाएगा।’

Back to top button

You cannot copy content of this page