ChhattisgarhCrime

नाबालिग से शादी न होने पर कर दिया बलात्कार।

जांजगीर। एक युवक अपनी प्रेमिका को शादी करने की बात कहकर उसे घर से भगाकर रायपुर ले गया और उसके साथ बलात्कार कर उसे वापस घर भेज दिया।
लड़की ने पूरी घटना अपने परिजनों को सुनाई। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकलतरा इलाके का रहने वाला एक युवक एक नाबालिग लड़की से प्यार करता था। लड़का लड़की को शादी की बात कहकर उसके घर से भगाकर दोनों रायपुर के आर्यसमाज मंदिर पहुंचे और शादी करने की बात कही, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पायी।
दोनों वापस घर लौटने लगे तो लड़के ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। उन्होंने इसकी शिकायत अकलतरा थाने में की। घटना के बाद से लड़का फरार बताया जा रहा है।

Back to top button

You cannot copy content of this page