Crime

Rampur News : पति गया बाहर तो रात में भाभी के कमरे में घुस गए देवर- कर दी यह गंदी हरकत- जब पति को बताया तो बोला…

Rampur News in Hindi महिला ने बताया कि शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नही थे। वे दहेज में पांच लाख रुपये बोलेरो गाड़ी की मांग करते थे। मजबूर होकर उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर शहजादनगर थाना पुलिस ने महिला के पति देवरों सास समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

HighLights

  1. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है
  2. महिला का आरोप- ससुराल वाले दहेज के लिए भी देते हैं थाना

रामपुर। दहेज के लिए महिला को ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। महिला ने इस मामले में पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। अभियोग न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है, जिसमें दो देवरों पर सामूहिक दुष्कर्म और एक देवर पर कुकर्म का भी आरोप लगाया है। महिला भोट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

साल 2022 में हुई थी महिला की शादी

महिला की ससुराल शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उसकी शादी वर्ष 2022 में शाहनूर के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नही थे। वे दहेज में पांच लाख रुपये बोलेरो गाड़ी की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे परेशान करते थे।

Back to top button

You cannot copy content of this page