Crime

Lightning In Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में गिरी आकाशीय बिजली ने ली 8 लोगों की जान, इसमें चार स्कूली बच्चे

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के जोरातराई गांव आकाशीय बिजली गिरी। इसमें वहां मौजूद चार बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

राजनांदगांव (Lightning in Rajnandgaon)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के जोरातराई गांव के एक आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों सहित 8 लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक ये लोग एक पान दुकान के पास अहाते में रुके हुए थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी और वहां मौजूद बच्चे और अन्य लोग उसकी चपेट में आ गए।

जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद कलेक्टर, एसपी सहित जिला शिक्षा अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए। घटना में एक व्यक्ति झुलस गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

naidunia_image

चार बच्चों और चार पुरुषों की मौत

जानकारी के मुताबिक अहाते में मौजूद चार स्कूली बच्चों और चार पुरुषों की मौत हो गई है। घटना में एक व्यक्ति के बुरी तरह झुलस गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Back to top button