Chhattisgarh

जिंदल कोल ब्लॉक का विरोध हुआ हिंसक, पुलिस पर पथराव; महिला TI गंभीर

तमनार में जिंदल समूह के खिलाफ प्रदर्शन हुआ हिंसक: ग्रामीणों ने बस फूंकी, झड़प के बाद इलाके में तनाव।

रायगढ़ hct : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल कोल ब्लॉक विरोध शनिवार को अचानक हिंसक हो गया। जिंदल समूह को कोल ब्लॉक आवंटन के खिलाफ पिछले 15 दिनों से सीएचपी चौक पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई।

जिंदल कोल ब्लॉक विरोध के दौरान तमनार में हिंसा
धरना हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी (TI) कमला पुसांग के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंसा की वजह : ग्रामीण क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजना और जनसुनवाई को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस प्रोजेक्ट से न केवल भारी विस्थापन होगा, बल्कि पर्यावरण का विनाश भी तय है। तनाव तब और बढ़ गया जब झड़प के दौरान एक सड़क हादसे में एक ग्रामीण के घायल होने की खबर फैली।

आगजनी और तोड़फोड़ : आक्रोशित भीड़ ने कानून-व्यवस्था को हाथ में लेते हुए पुलिस की जिप्सी और जिंदल समूह की एक बस को आग के हवाले कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बरकरार है।

इसे भी पढ़ें > एम्स रायपुर में लोजपा (रामविलास) का धरना, प्रबंधन ने दिया आश्वासन।

घटना के बाद पूरे तमनार क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं होता, विरोध जारी रह सकता है।

whatsapp

Back to top button