Crime

Harda News: महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पति व जिपं सदस्य युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। हम नौ भाई-बहन है। मैं सबसे छोटी हूं। पिछले तीन साल से लक्ष्मीनारायण ठाकुर के खेत में मजदूरी करने जा रही हूं।इस दौरान हम एक दूसरे को पसंद करने लग गए थे।

HIGHLIGHTS

  1. शादी का झांसा देकर तीन साल से कर रहा था शारीरिक शोषण।
  2. हंडिया थाने में दो अक्टूबर को आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज
  3. गुरुवार आरोपित की मेडिकल जांच के बाद न्यायालय पेश किया।

 हरदा/हंडिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिला सिंह ठाकुर का पति व जिला पंचायत के वार्ड एक से सदस्य लक्ष्मीनारायण सिंह ठाकुर (उम्र 50 वर्ष) निवासी बैड़ी को 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गुरुवार आरोपित की मेडिकल जांच के बाद न्यायालय पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। हंडिया थाने में दो अक्टूबर को आरोपित लक्ष्मीनारायण के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 64, (2)(एम) 332 (सी), 126 (ए), 351 (बी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। हम नौ भाई-बहन है। मैं सबसे छोटी हूं। पिछले तीन साल से लक्ष्मीनारायण ठाकुर के खेत में मजदूरी करने जा रही हूं।इस दौरान हम एक दूसरे को पसंद करने लग गए थे। खुद लक्ष्मीनारायण ने मुझसे शादी करने की बात कही।

दो मार्च 2020 को दोपहर करीब दो बजे खेत में काम करने के दौरान मुझे प्यास लगी। लक्ष्मीनारायण ने कहा पास झोपड़ी में पानी रखा है जाकर पी लो। जब मैं पानी पीने गई तब पीछे से लक्ष्मीनारायण आया और मुझसे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने यह बात किसी को बताने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। उसने मुझसे शादी करने की बात भी कही, लेकिन बाद में मना कर दिया।

पत्नी ने दुष्कर्मी को फांसी देने की की थी मांग

युवती से दुष्कर्म का आरोपित लक्ष्मीनारायण की पत्नी प्रमिला ठाकुर महिला कांग्रेस की हरदा जिला अध्यक्ष हैं। प्रमिला ठाकुर ने 23 सितंबर को छीपाबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद इंटरनेट मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट करते हुए घटना की निंदा की तथा दुष्कर्म को फांसी की सजा देने की मांग की थी। क्या वह अब इस मामले में पति के खिलाफ भी सख्त सजा की मांग करेंगी…? यह बड़ा सवाल है।

Back to top button

You cannot copy content of this page