Chhattisgarh

तेजस्विनी फाउंडेशन शहर की सीमाओं पर तैनात पुलिसकर्मीयों को दे रहे हैं सेवा…

*भरत सोनी।

रायपुर। लॉकडाउन की घोषणा के दूसरे दिन से एस.एस.पी. आरीफ शेख जी की अनुमति और मार्गदर्शन प्राप्त कर सैय्यद फैसल रिज़वी के संरक्षण में तेजस्विनी फाउंडेशन के कार्यकर्ता अपना कर्तव्य समझते हुए सेवाभाव से पुलिस भाइयों के लिए रायपुर शहर के सभी थाने, चौक-चौराहे और शहर की सभी सीमाओं पर तैनात पुलिसकर्मीयों को सुबह-शाम चाय, बिस्किट और सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था का कार्य कर रहे है।

फाउंडेशन के कार्यकर्ता सभी वार्डों में उपस्थित है और अपने-अपने वार्ड में उपस्थित पुलिस भाइयों की व्यवस्था का कार्य देख रहे हैं जो बड़ी सरलता से आज तक निरंतर व्यवस्थित हो रहा है। साथ ही तेजस्विनी की बहन कई वार्डो में सुखा राशन, मास्क, सेनेटाइजर आदि का भी वितरण कर रही है। यदि भविष्य में लॉक डाउन लागू रहता है तो भी फाउंडेशन के यह सभी सेवाएं और पुलिस भाइयों के लिए व्यवस्था चलाती रहेगी।

फॉउंडेशन में मुख्यतः के संगीता, अनीता अग्रवल, अमृता शर्मा , माधुरी बोरकर, साबान खान, फैसल, शोबु, सविता गुप्ता, माला लांबा,सुषमा बंजारी, मैत्री व्यास, लीला साहू, लक्ष्मी साहू। चंचल साहू, सत्यव्रत मिश्रा, योगेंद्र साहू, दीपक बोरकर, संतोषी सोनी, अंजू नायक, सुनीता मेश्राम, सारिका वर्मा, सत्यभामा मिश्रा पारुल नेहरा जी भी अपनी सेवाएं दे रहे है।

https://chat.whatsapp.com/F36NsaWtg7WC6t0TjEZlZD

Back to top button

You cannot copy content of this page