Other States
मृत समाज और बेबस भाई: चार कंधे नहीं मिले तो साइकिल पर बहन का शव ले जाकर किया दाह-संस्कार
नवरंगपुर में अमानवीयता की हद; सामाजिक अनबन के चलते समाज ने फेरा मुंह, दो भाइयों ने साइकिल को बनाया सहारा
नवरंगपुर (उड़ीसा) । साइकिल पर बहन का शव : नुआखाई पांडे को पति ने त्याग दिया। अबला आकर अपने दोनों भाई के साथ रहने लगी। तबियत खराब हुई और त्यक्ता (नुआखाई पांडे) की मौत हो गयी। समाज के लोगों ने पांडे परिवार के साथ संबंध में अनबन होने का हवाला देकर शव को कंधा तक नहीं दिया। बेबस और समाज से त्यक्त उस मृत महिला को मृत समाज से त्यक्त पांडे भाइयों (टेकराम और पुरुषोत्तम) ने साइकिल के पीछे वाला स्टैंड पर ले जाकर (क्योंकि चार कंधा की जरूरत थी और हो रहा था सिर्फ दो कंधा, सो एक निर्जीव साइकिल को कंधा बनाया गया शव का दाह संस्कार किया।

