Crime

Crime News: ब्राह्मणों पर की अभद्र टिप्पणी… कोचिंग संचालक पर केस दर्ज

सबलगढ़ में एक कोचिंग संचालक मातादीन केवट पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है। वहीं, मुरैना के चिन्नौनी में जमीनी विवाद पर उत्तम जाटव को गोली मारी गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

HIGHLIGHTS

  1. शिक्षक पर ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप।
  2. ब्राह्मण समाज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
  3. इंटरनेट मीडिया पर ब्राह्मणों को “गोबर खाने वाला” बताया।

 सबलगढ़। सबलगढ़ के संतर नंबर-5 में कोचिंग संचालित करने वाले एक शिक्षक ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। जिस पर ब्राह्मण समाज के लोगाें ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित कोचिंग संचालक पर मामला दर्ज किया है।

आवेदक रामअवतार मुदगल ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि संतर नंबर-5 में फिजिक्स कोचिंग चलाने वाले मातादीन केवट ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंड पर ब्राह्मणों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें गोबर खाने वाला तक बता दिया है, जिससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी तरह मातादीन केवट पूर्व में भी कई धार्मिक अभद्रता पूर्वक टिप्पणी इंटरनेट मीडिया पर करता रहा है। पुलिस ने रामअवतार मुदगल की फरियाद पर आरोपित कोचिंग संचालक मातादीन केवट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खेत के विवाद पर युवक को गोली मारी, चार आरोपी के खिलाफ केस

मुरैना के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के कोल्हूडांडा गांव में गत 21 अगस्त को जमीनी विवाद पर आरोपितों ने एक युवक को गोली मार दी। पुलिस ने गुरूवार को पीड़ित की फरियाद पर चार आरोपितों पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक कोल्हूडांडा गांव में गत 21 अगस्त को उत्तम जाटव का गांव के ही बीरवल सिकरवार से जमीनी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।

उत्तम अपने खेत को जोतने के लिए गया था। जिस पर बीरवल अपने स्वजन के साथ पहुंच गया, जहां विवाद करते हुए उत्तम जाटव में गोली मार दी। गोली उत्तम के पेट में जाकर लगी। जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने उत्तम की फरियाद पर आरोपित बीरवल सिकवार, हवलदार सिकरवार, प्रदीप, टिंकू सिकरवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Back to top button

You cannot copy content of this page