Crime

दीसा में गरबे से हुई थी महिला गायब

पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

HIGHLIGHTS
  1. दीसा में गरबे से हुई थी महिला गायब
  2. पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
  3. एक आरोपी सूरत से गिरफ्तार

गुजरात के बनासकांठा से एक मामला सामने आया है। बता दें कि डीसा में एक युवक एक महिला को बहला फुसला कर उसको अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिजिटल डेस्क, गुजरात। गुजरात के बनासकांठा के डीसा में इस समय तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दरअसल, गरबा खेलने गई एक शादीशुदा हिंदू महिला घर नहीं लौटी। महिला के पति ने एक लड़के पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी शिकायत में पति ने कहा कि आरोपी उसकी पत्नी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। इस घटना के बाद से पति और उसका बच्चा काफी परेशान हैं।

लड़की गरबा मैदान से हो गई लापता

जानकारी के मुताबिक, गरबा खेलने गई पत्नी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो पति डीसा थाने पहुंच गया। पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से किसी भी तरह संपर्क नहीं कर सका। पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना की जानकारी होते ही कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हिंदू संगठनों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके लिए वह डीसा थाने पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर डीसा के पूर्व विधायक शशिकांत पंड्या भी थाने पहुंचे।

Back to top button

You cannot copy content of this page