अंबिकापुर। जिले मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है, घटना 10 मई की है। पीड़िता नाबालिग है जो कक्षा 5 वीं क्लास की छात्रा हैं, जब वह सहेली के घर से वापस लौट रही थी; तभी दो युवकों ने जबरदस्ती स्कूटी पर बिठाया और फिर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाजार से लौटने में देरी, युवकों ने जबरदस्ती स्कूटी में बिठाया था।
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग अपनी सहेली के साथ साप्ताहिक बाजार गई हुई थी। उसकी सहेली पहले घर लौट गई, जबकि उसे देरी हो गई। जब शाम को वह घर लौट रही थी तब स्कूटी सवार दो युवक, उसे घर छोड़ने की बात कहकर उसका रास्ता रोक लिए। लड़की ने उन्हें मना भी किया लेकिन दोनों ने लड़की को जबरदस्ती स्कूटी पर बिठा लिया और फिर लड़की को जंगल में ले गए। यहां उन्होंने लड़की से रेप किया और आरोपी वहां से भाग निकले थे।
उधर, लड़की किसी तरह से भागकर अपने घर पहुंची मगर घर में किसी के नहीं होने से 3 दिन बाद उसने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद सोमवार को लड़की ने पिता के साथ जाकर मामले की शिकायत की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
